श्रुतिसम भिन्नार्थक:- वो शब्द जो सुनने में समान, अर्थ में अलग होते हैं।
BHIS Andheri, में श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द को संशोधित करने का एक दिलचस्प तरीका कक्षा चार में किया गया।
श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द – एक शब्द जिसका उच्चारण दूसरे शब्द के समान ही होता है लेकिन उसकी वर्तनी और अर्थ अलग होता है।
कक्षा चार में छात्रों से श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द से सबंधित क्रियाकलाप कराया गया। छात्रों को चार भाग में विभाजित किया गया और उन्हें शब्द दिए गए उस शब्द का अर्थ छात्रों ने चार्ट पेपर पर चित्र बनाकर दर्शाया । इस क्रियाकलाप को करते समय छात्रों के अंदर के उत्साह को देखा गया। सभी ने उत्साह पूर्वक अपनी गतिविधि को पूरा किया।
श्रुतिसम भिन्नार्थक हमारी भाषा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें यह सिखाते हैं कि वो शब्द जो सुनने में समान लगते हैं, वास्तव में अर्थ में अलग हो सकते हैं। श्रुतिसम भिन्नार्थक का सही उपयोग हमें सही अर्थ समझने में मदद करता है और भाषा ज्ञान में वृद्धि करता है।यह एक रोचक भाषा ज्ञान का पाठ है जिससे हमें हिंदी भाषा की गहराईयों को समझने में मदद मिलती है।




0 Comments